Copyright :-

© Renu Mishra, All Rights Reserved

रविवार, 24 मई 2020

आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!


आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!
कुछ देर हम साथ बैठें,
एक दूजे का दिल बहलायें
याद करके बीते हुए लम्हे
अपने आज को मीठा कर जाएं
आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!

दोस्तों से करें खूब सारी बातें
भूले-बिसरे रूठे-रोते यारों को मनाएं
अब कहाँ है 'वक़्त' का रोना
रात भर जागें, सुबह चादर तान सो जाएं
आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!

साथ में बच्चों के खेलें
कभी खुद भी बच्चे बन जाएं
कभी चेस में दे दें शह-मात
कभी लुका-छिपी में सब को ढूंढ लाएं
आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!

कभी करें खुद से ही बातें
दिल में कोई नया गीत गुनगुनाएं
और कभी करके बन्द पलकें
अपनी रूह से ही रूबरू हो जाएं 
आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!

ज़िन्दगी चलती है सीधी रेखा में
ये सिर्फ आज है! ना है कल-परसों या कल
हमें सिर्फ 'आज' को है जीना
क्यों ना ये बात हम समझ जाएं
आओ ना ! घर में ही रह जाएं !!
✍️#RenuMishra

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें